फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर भारत की जवाबी कार्रवाई के आगे पाक सैनिकों ने टेके घुटने, दिखाए सफेद झंडे

Sat, 05 Nov 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तान को गोलाबारी का करारा जवाब देने की छूट मिलने के बाद बीएसएफ और सेना ने पाक को ईंट का जवाब पत्थर से देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में हुए खुलासे के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले भारत की जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तानी रेंजरों ने सफेद झंडे दिखाकर गोलाबारी रोकने की अपील की।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने जम्मू डिविजन के अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के आटोमेटिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ ने तुंरत पाक को मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

पाक का पुराना पैंतरा है सफेद झंडे दिखाना

सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
कुछ ही देर में पाकिस्तानी रेंजरों ने घूटने टेक दिए और सफेद झंडे दिखाने लगे। जिसके बाद से बीएसएफ ने भी गोलाबारी रोक दी।

बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक रेंजरों ने उनसे बातचीत की पेशकश की, जिस पर पाकिस्तानी रेंजरों को साफ कह दिया गया कि बात सिर्फ कमांडर लेवल पर ही मुमकिन है।

बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक ये पाकिस्तान की पुरानी आदत है। जब उनको लगता है कि भारत की कार्रवाई से उनको बड़ा नुकसान होने वाला है या वे उसका जवाब देने में सझम नहीं हैं तो वे शांति की बात करने लगते हैं। 
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 99 बार सीजफायर उल्लंघन

भ्‍ाारत पाक‌िस्‍तान सीमा - फोटो : File Photo
वहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर 99 मर्तबा सीजफायर का उल्लंघन किया।

सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि एलओसी पर पाकिस्तान ने बौखलाहट में सिलसिलेवार गोलाबारी की। जम्मू संभाग में सेना की 16 कोर के अधीन एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की 83 घटनाएं हुईं जबकि पाकिस्तान ने कश्मीर संभाग में सेना की 15वीं कोर के नियंत्रण वाली एलओसी पर 16 बार सीजफायर तोड़ा।

अब तक की सबसे घातक गोलाबारी पहली नवंबर को की गई। उसमें दो बच्चाें और चार महिलाआें समेत आठ लोगाें की मौत हुई थी। दो दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें