फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 24 Dec 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार रात को भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। जम्मू कश्मीर के कठुआ में सीमा से सटी बीएसफ की चौकियों परमोर्टार दागे। बीएसएफ ने संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दिया।
विज्ञापन


अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने हीरानगर सब सेक्टर की पनसेर आउट पोस्ट पर रात के करीब 1:30 के आस-पास पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय ठिकानों पर छोटे हथियार से गोलियां दागीं।

भारत की ओर से भी पाक की इस 'नापाक' हरकत का भारत की ओर से माकूल जवाब दिया गया है। भारत और पाकिस्तान की ओर से रात करीब 3:30 तक रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।बहरहाल, इस गोलीबारी में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इस वर्ष पूरे अगस्त महीने में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया। अक्तूबर में भी 15 दिनों से अधिक तक गोलीबारी की गयी जिसमें 11 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हो गए। इसमें करीब 32 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें