फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरसाए गोले, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Wed, 04 Dec 2019 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कठुआ के हीरानगर में बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस हरकत का जबरदस्त जवाब दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

माना जा रहा है कि यह सुरक्षा बांध सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस वजह से भारत भी हर हाल में इसे पूरा करना चाहता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार गोलाबारी से उत्पन्न स्थिति का बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशंस (फ्रंटियर हेडक्वार्टर नई दिल्ली) नसीर कमाल ने बॉर्डर पर पहुंचकर हाल जाना था। उन्होंने बोविया, पानसर और मनियारी पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही घुसपैठ रोकने व अन्य सुरक्षा तैयारियों के बारे में जाना। इस दौरान एडीजी ने जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने और गश्त बढ़ाने की हिदायत दी थी। उन्होंने दुश्मन की हरकत पर पैनी नजर रखने को कहा। इसके साथ ही किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें