पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के एक व्यक्ति को सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करते हुए दबोच लिया। वह अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। सेना ने उसे पुलिस को सौंप दिया है।
एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि पीओके के जिला भिंबर में समहनी तहसील के चाई नाला गांव निवासी तारिक महमूद नौशेरा सेक्टर में मंगलवार दोपहर नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था।
बताया कि वह भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने उसे देखते ही पकड़ लिया। सेना ने अपने स्तर पर पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। एसएसपी ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। घुसपैठिये के पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।