पाकिस्तान अपनी घिनौनी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है।
बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिशें रच रहा है। इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम करता है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करीब तीन बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए चक सम्मन से गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया था। सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।