फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूदी सुरंग के धमाके में सेना का पोर्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बारामुला के उड़ी सेक्टर में बारूदी सुरंग धमाके में सेना का एक पोर्टर घायल हो गया। पोर्टर बशीर अहमद (30) चुरुंडा का रहने वाला है। हाजीपीर सेक्टर में रानो पोस्ट के पास उसका पैर अचानक से बारूदी सुरंग पर पड़ गया और धमाका होने से घायल हो गया। पोर्टर के पैर में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत उड़ी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जीएमसी बारामुला रेफर कर दिया गया। उड़ी के एसडीपीओ जुनैद वली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोर्टर की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें