पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों के तकनीकी विशेषज्ञ इस लांचिंग पैड में आतंकियों की पूरी मदद करते हैं। सूत्रों का कहना है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों और जांच एजेंसियों ने केंद्र को बताया है कि सांबा और कठुआ सेक्टर के सामने शकरगढ़ लांचिंग पैड बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
इस लांचिंग पैड के जरिये पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले करने की एक दर्जन साजिशों पर आतंकी काम कर रहे हैं। इसी लांचिंग पैड से आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसने के लिए जोर दिया जा रहा है।