फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का शकरगढ़ बना आतंकिस्तान, बॉर्डर के सामने बना रखा है सबसे बड़ा लांचिंग पैड

Mon, 07 Sep 2020 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा कठुआ सेक्टर के सामने पाकिस्तान आतंकियों की फौज खड़ी कर रहा है। इसके लिए आधुनिक तकनीक तंत्र से लैस लांचिंग पैड बनाया गया है। पाकिस्तान के शकरगढ़ क्षेत्र में बना यह लांचिंग पैड आतंकिस्तान बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार यहां पर आतंकवाद की कक्षाएं लग रही हैं। तालिबान और अफगानिस्तान जैसे देशों से ट्रेनिंग लेकर लौटने वाले आतंकियों की बाकी की ट्रेनिंग शकरगढ़ लांचिंग पैड पर होती है। इन आतंकियों को तैयार करने के बाद भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है। यही एक कारण है कि सांबा और कठुआ बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ के नित्य नए तरीके निकाले जाते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी अपनी जांच में यह पाया है कि पाकिस्तान ने शकरगढ़ में बहुत ही आधुनिक तकनीक तंत्र वाला लांचिंग पैड तैयार किया है। सूत्रों का कहना है कि इस लांचिंग पैड पर 100 से अधिक आतंकियों की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन


इसमें आतंकी कमांडर बैठ कर भारतीय क्षेत्र में हमले करने की साजिश रचते हैं। आतंकियों का एक दल भारतीय क्षेत्र में मौजूद ओजी वर्करों(आतंकियों के मददगार) और आतंकियों के साथ संचार नेटवर्क पर काम करता है। एक दल हथियारों और फंड जुटाने के लिए काम करता है। दूसरा दल हमले की प्लानिंग और गोला बारूद तैयार करने की ट्रेनिंग देता है।

Trending Videos
विज्ञापन

खतरनाक साबित हो सकता है शकरगढ़ लांचिंग पैड

पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों के तकनीकी विशेषज्ञ इस लांचिंग पैड में आतंकियों की पूरी मदद करते हैं। सूत्रों का कहना है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों और जांच एजेंसियों ने केंद्र को बताया है कि सांबा और कठुआ सेक्टर के सामने शकरगढ़ लांचिंग पैड बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

इस लांचिंग पैड के जरिये पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले करने की एक दर्जन साजिशों पर आतंकी काम कर रहे हैं। इसी लांचिंग पैड से आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें