फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, जवान शहीद 

Fri, 05 Jun 2020 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/पुंछ/हीरानगर (कठुआ)
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत वीरवार को भी जारी रही। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच पाकिस्तान ने देर रात पुंछ जिले के कीरनी सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से वीरवार की शाम सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमा पार से स्नाइपर शॉट से जवान को निशाना बनाया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सेना की ओर से अभी इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
 
वहीं, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर बुधवार रात पांच घंटे तक गोलाबारी की। पूरी रात बीएसएफ की चौकियों के साथ रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। गोलाबारी में दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 11 बजे गोलाबारी शुरू की जो वीरवार सुबह चार बजे तक जारी रही। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी चिनाब रेंजर्स ने पहले बीएसएफ की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया। उसके बाद गांव छन्न टांडा में भी गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इसमें एक गोली छन्न टांडा के जोगिंदर पाल के घर में बेड पर लगी। एक घर की दीवार और कच्चे कुल्ले की छत को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

परगवाल में सरकंडे  साफ कर रहे जवानों पर दागी गोलियां
बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान ने बंद की गोलीबारी
परगवाल (जम्मू)। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में भी पाकिस्तान रेंजरों ने सरकंडे साफ  कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर करीब दो से तीन बर्स्ट राउंड फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई से फायरिंग बंद हो गई। गोलाबारी में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं गोलीबारी से खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। उनका कहना है कि जब खेती का समय होता है, पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें