फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने अरनिया सेक्टर में फिर तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ के जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 25 Sep 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर की स्टाप-2 पोस्ट पर मंगलवार को चार राउंड फायरिंग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद शांति छा गई। पांच दिन में तीसरी बार सीज फायर का उल्लंघन किया गया है।    
विज्ञापन


जानकारी के अुनसार, अरनिया सेक्टर की स्टाप-2 पोस्ट पर रेंजरों ने शाम करीब पांच बजे पाकिस्तानी पोस्ट जमील से फायरिंग की गई। इस दौरान स्टाप-2 पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 62वीं वाहिनी के जवानों ने छह राउंड फायरिंग कर मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हाल के दिनों में हुए सीज फायर उल्लंघन में पाकिस्तान की ओर से तीनों बार छोटे हथियारों का ही इस्तेमाल हुआ है, मगर क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें