अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में आतंकी वारदतों को अंजाम देने की साजिश में जुटा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने सेना और अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से तीन आतंकी संगठनों को घाटी सहित देश के कई हिस्सों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है।
इन आतंकी संगठनों में लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं। इन्हें घाटी में आतंकी वारदात को अंजाम देना, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को निशाना बनाना और पुलिसकर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बेइज्जती उसकी सेना की ही हो रही है। पाकिस्तानी सेना 'कश्मीर पाकिस्तान का होगा' इस नारे पर चलती आई है। लेकिन भारत द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान सेना को झटका लगा है। पाकिस्तान में उसकी पकड़ भी कमजोर हो रही है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पाक सेना ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देने के लिए जिम्मा संभाला है।