फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सांबा में सेना ने किया भर्ती रैली का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज

Mon, 07 Oct 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारतीय सेना और राज्य पुलिस ने सेना भर्ती का आयोजन किया। इस भर्ती रैली में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 

इससे पहले, राज्य में अुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित पहली सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया था। इस रैली में 2000 से अधिक युवा शामिल हुए थे।  
विज्ञापन


श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले दिन सुबह करीब 7 बजे ही रेजिमेंटल सेंटर के बाहर हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। इन युवाओं में काफी जोश देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें