फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शीर्ष कमांडर का दावा- अंदरूनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एलओसी पर तनाव बढ़ा सकता है पाक

विज्ञापन
बीएस राजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान अपने यहां लोगों का अंदरूनी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने की नापाक हरकत कर सकता है। सेना के शीर्ष कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सर्दियों का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान इस तरह की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन


सामरिक मोर्चे वाले सेना की 15वीं कोर का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि हमारे पास सूचना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 200-250 लॉन्च पैड के आतंकी लगातार घुसपैठ की फिराक में हैं। ये आतंकी खराब मौसम का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, नियंत्रण रेखा पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और दुश्मन की हर गतिविधि पर सेना का ध्यान है। 15वीं कोर पर एलओसी के भीतरी इलाकों में निगरानी और उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी होती है। हाल ही में संपन्न हुए जिला विकास परिषद चुनावों पर राजू ने कहा, यह खुशी की बात है कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। अब निर्वाचित प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह घाटी के लोगों के लिए काम करे और इनके विकास कार्य को आगे बढ़ाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः माता वैष्णो देवी धाम से लेकर घाटी तक बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें