दोमाना। रायपुर लोअर दोमाना के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने कृषि विभाग के मिश्रीवाला में तैनात एईओ निर्मल शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच पवन सिंह सलाथिया ने आरोप लगाया कि विभाग ने दूसरी पंचायत का प्रोग्राम उनकी पंचायत में करवा दिया। जिसकी उनको जानकारी भी नहीं दी गई। जब इसके बारे में एईओ से बात की तो उन्होंने अपनी गलती मानने को बजाय उनसे बहस की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो बिना उनकी अनुमति के पंचायत में कार्यक्रम करवाते हैं, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगो ने एईओ का तबादला करवाने की मांग की। सरपंच ने कहा सात दिन तक विभाग ने अधिकारी को नहीं बदला तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर नायब सरपंच सुभाष सिंह, पंच रेखा देवी, पंच कुलदीप सिंह, डॉ. बली, रूप लाल चौधरी, सेठी कुमार, रवि सिंह चिब आदि मौजूद थे।
इस बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को वह एईओ को बुलाकर मामले की जांच करें गए, मामले में जो भी आरोपी पाया गया, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
अश्वनी जोजरा, एसडीएओ, कृषि विभाग