फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छटपटा रहा है पाकिस्तान, हो सकते हैं बड़े आतंकी हमले

Tue, 04 Oct 2016 01:50 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में अभी और आतंकी हमले हो सकते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाक ने आतंकी तंजीमों के साथ इसकी साजिश रची है। पाक की ओर से बदला लेने के साथ-साथ दमखम दिखाने की छटपटाहट इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग और खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि आतंकियों का निशाना सैन्य प्रतिष्ठान और हर वह ठिकाना हो सकता है, जिससे वह भारतीय सेना और सरकार को चुनौती देता नजर आए। 

उड़ी हमले के बाद भारत ने जिस तरह से आक्रामक रवैया अख्तियार किया है, उससे पाकिस्तानी खेमे में बेचैनी है। इसी कारण पाकिस्तान के आतंकी संगठन लगातार सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं । 
विज्ञापन

सीमा से लगातार घुसपैठ करने की है कोशिश

Terrorist - फोटो : File Photo
पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद लश्कर तथा जैश की ओर से इसका जवाब देने के लिए लगातार आतंकियों पर घुसपैठ करने के लिए दबाव बनाए जाने के इनपुट्स हैं।

यही वजह है कि जम्मू संभाग में पुंछ से लेकर घाटी तक एलओसी से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही घाटी में भी सुरक्षा बलों पर हमले की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं।

माननीयों के सुरक्षा गार्डों से हथियार छीनने की पिछले दो महीने के भीतर आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा लगातार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है । 

पाक को लगता था कभी नहीं हो सकती सर्जिकल स्ट्राइक

Nawaz Sharif - फोटो : getty
राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर जे जगन्नाथन का कहना है कि उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान तथा आतंकी तंजीमों को सर्जिकल स्ट्राइक की उम्मीद तक नहीं थी। ऐसे में भारतीय सेना के कदम से उनमें बौखलाहट है।

अब वे अपनी ताकत दिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की साजिश पर काम कर सकते हैं। इनमें सैन्य ठिकाने तथा अन्य संवेदनशील स्थान निशाना बन सकते हैं। ऐसे में फिदायीन हमले का खतरा बढ़ा है। 

गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से पिछली ओर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी । इस दौरान आतंकियों के साथ ठिकानों को तबाह कर दिया गया था । इस कार्रवाई में 38 आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली थी । 
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सेना की चौकियों पर हो रहे हैं हमले

सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर सेना की चौकियों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं ।

सीजफायर के बाद से 9 बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर फायरिंग की गई है । इस फायरिंग का भारतीय फौज ने मुंहतोड़ जवाब दिया है । 

मंगलवार सुबह भी सीमा से सटे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए हैं । पाकिस्तान की ओर से सुबह 3 बजे से लगातार रूक रूक कर फायरिंग हो रही है ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें