फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार बड़ा तानाबाना बुन रहा दुश्मन

Fri, 06 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पार पाक रेंजरों ने एलओसी के साथ वाले क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पाक रेंजरों ने उस पार नए बंकर और निगरानी टावर बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं कई चौकियों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसको देखते सीमा सुरक्षा बल ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार छंब, काना चक्क, केरी और परगवाल सेक्टरों में पिछले कुछ दिनों से पाक रेंजरों ने सीमा से सटे क्षेत्र में नए बंकरों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विशेष कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे वह भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा बल की गतिविधियों पर नजर रख सकें।

कठुआ-पुंछ सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजरों की गतिविधियां भी अचानक बढ़ गई हैं। बंकरों के अलावा रेंजरों की तरफ से हमीरपुर कोना से ओपी चिनाब पर एक काफी ऊंचाई वाला टावर भी स्थापित किया जा रहा है।

इस टावर के स्थापित होने से पाक रेंजर्स भारतीय सीमा के अंदर दूर तक नजर रख सकते हैं। वहीं पोटली ब्राह्मण, चक्क पंडिता, गरवारी, सीखा के अलावा छंब मीरपुर क्षेत्र में भी पाक रेंजर्स बंकर और टावरों का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अचानक सीमा पर गोलाबारी बंद होने और उस पार गतिविधियां तेज होने पर सीमा सुरक्षा बल ने भी चौकसी कड़ी कर दी है। फिलहाल सीमा पर खामोशी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें