वहीं, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार रात साढ़े 10 बजे से शुक्रवार सुबह चार बजे तक कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। पाकिस्तान ने बीके चेक पोस्ट से गोलाबारी कर भारत की सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाया। रिहायशी इलाकों के नजदीक खेतों में भी मोर्टार के कई गोले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।