फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: श्रीनगर में कोरोना वायरस के चार और संक्रमित पाए गए, पीड़ितों की संख्या पहुंची 18

Fri, 27 Mar 2020 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से चार और संक्रमित पाए गए हैं। चारों मामले श्रीनगर में दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो का विदेश यात्रा का इतिहास भी है, जबिक शेष दो संक्रमित हाल ही में अन्य राज्यों से लौटे हैं। इसी के साथ केद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से चार और संक्रमित पाए गए हैं। चारों मामले श्रीनगर में दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो का विदेश यात्रा का इतिहास भी है, जबिक शेष दो संक्रमित हाल ही में अन्य राज्यों से लौटे हैं। इसी के साथ केद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 18 हो गई है।

विज्ञापन

वहीं केद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से प्रशासन और भी सख्त हो गया है। श्रीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद कर दिया गया है।

ऐसे में आज यानी कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए भी लोग इकट्ठा नहीं हुए। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। वहीं घरों से बाहर निकलने वालों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है। गुरुवार को कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती और भी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश की सड़कें बिल्कुल सुनसान नजर आईं। इक्का-दुक्का कोई व्यक्ति या गाड़ी सड़क पर दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें