फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने रिहायशी इलाको में दागे गोले, दो घरों को नुकसान

Sat, 12 Dec 2020 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
विज्ञापन
International Border
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहा। वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे से लेकर सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलाबारी की। दो घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की पानसर पोस्ट और आसपास के रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इस दौरान रठुआ गांव के बुई लाल पुत्र गणेश राम और बंशीलाल पुत्र मुंशीराम के घर की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। मोर्टार के कुछ गोले खेतों में भी गिरे। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

गौरतलब है कि सरहद के पास चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है, लेकिन उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद सुरक्षा बांध बनाने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें