फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा और आईबी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, कोई नुकसान नहीं

Sat, 05 Dec 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/कुपवाड़ा
विज्ञापन
Line of Control... - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

बर्फबारी के थमने के साथ ही पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इस गोलाबारी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं की सूचना नहीं है। सेना ने भी इसका जवाब दिया है। उधर कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तान ने वीरवार की रात रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर छह घंटे गोलाबारी की। 

विज्ञापन


आईबी पर वीरवार रात करीब साढ़े दस से लेकर सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की पानसर पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाके को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। लेकिन उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद सुरक्षा बांध को बनाने का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें