फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 में से 57 गांवों के मतदाता डीडीसी चुनाव करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया ब्लाक के 69 में से 57 गांव के 36724 मतदाता 13 दिसंबर को डीडीसी चुनावी में उतरे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 19324 पुरुष व 17400 महिलाएं शामिल हैं। ब्लाक में कुल 18 पंचायत हैं। इनमें से बिश्नाह से जोड़ी गई आठ पंचायत भी शामिल हैं। वहीं ब्लॉक की पहले दस पंचायत में कुल 49 गांव शामिल हैं। 11 गांव बेचिराग (बिना आबादी) होने से मात्र 48 गांवों के मतदाता ही मतदान करेंगे। जबकि हाल ही में बिश्नाह से जोड़ी गई आठ पंचायतों के 20 गांवों में भी एक गांब बेचिराग होने से 19 गांवों सहित कुल 57 गांवों के 36724 मतदाता सभी नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें