फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सीमा से सटे अपनें गावों को खाली करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल, केरी और अखनूर सेक्टर में सीमा के उस पार पाकिस्तानी रेंजरों की गतिविधियों में अचानक से काफी तेजी आई है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


एजेंसियों की खुफिया रिपोर्ट कहती है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने अपने रेंजरों की अतिरिक्त तैनाती करनी शुरू कर दी है। यही नहीं, सरहद के पास की अपनी चौकियों पर गोला-बारूद और हथियार एकत्रित किए जा रहे हैं।

भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। इसी से डरे पाकिस्तानी रेंजरों ने अपने गांव खाली करने के निर्देश दिए हैं। परगवाल, कानाचक सेक्टर के सामने के पाकिस्तानी गांवों को रेंजरों ने खाली करने के लिए अपने नागरिकों से कहा है।
विज्ञापन

पाक‌िस्तान ने जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की

एलओसी और आईबी पर पिछले तकरीबन एक पखवाड़े से तनाव है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत से पहले पाकिस्तान ने सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण कर दिए हैं।

हाल ही में पुंछ सेक्टर में एक रात की गोलाबारी में ही छह नागरिकों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी गोले भारतीय क्षेत्र में 120 किलोमीटर अंदर तक रिहायशी इलाकों में गिरे थे। इसमें दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार हीरानगर, अखनूर और पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने अपने जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की है। आईबी पर बड़ी संख्या में रेंजर तैनात किए गए हैं।

पाकिस्तान ने अपनी चौकियों पर आधुनिक हथियारों को जुटाना शुरू कर दिया है। ये हथियार मध्यम से लंबी दूरी तक गोले दागने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

आधुनिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए

भारतीय सुरक्षा बलों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तानी रेंजरों ने आईबी के पास जगह-जगह आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनके जरिये वह भारतीय क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखे हैं।

खुफिया सूत्रों के अनुसार इन कैमरों से लंबी दूरी तक साफ देखा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी रेंजर भारतीय सीमा में दिन-रात कैमरों से नजर रखे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार परगवाल, अखनूर और केरी से पाकिस्तानी रेंजरों की गतिविधियां काफी देखी जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने चिनाब रेंज में कई स्थानों पर अपने मोर्चे बनाने शुरू कर दिए हैं। बड़ी बात यह है कि मोर्चे बनाने में पाकिस्तानी रेंजर सादे कपड़े पहनकर काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें