फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Drone: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, कुछ देर मंडराया और लौट गया

Sat, 22 Nov 2025 12:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, जो कुछ मिनटों के लिए रीगल गांव के ऊपर मंडरा कर वापस चला गया। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीला पदार्थ नहीं गिराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, यह ड्रोन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की तरफ स्थित चक भूरा पोस्ट से उड़ता हुआ भारतीय सीमा की ओर आया।

विज्ञापन


ड्रोन कुछ मिनटों तक घगवाल क्षेत्र के रीगल गांव के ऊपर मंडराता रहा और फिर वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन के जरिए कहीं कोई हथियार, नशीला पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामान तो नहीं गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी तरह का कोई पेलोड गिराए जाने के संकेत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें