फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की 15 चौकियों पर सीमापार से पाकिस्तान की भारी गोलाबारी

Thu, 06 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
LOC - फोटो : file photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन हो रहा है । वहीं सीजफायर उल्लंघन करते पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की रेंज बढ़ाने के साथ साथ भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाक संसद में बयान के तुरंत बाद ही पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा से सटी भारतीय सेना की 15 चौकियों पर भारी गोलाबारी की है ।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से बुधवार को पल्लनवाला, राजौरी और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद अब भारत पाक सीमा से लगे करीब 48 किमी के इलाके में भारी गोलाबारी हुई है । पाकिस्तान की ओर से राजौरी में 120 एमएम के मोर्टार दागे गए हैं । 

मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई से सोनागली तक की सेना की चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हुई है। इन सेक्टरों के बीच पड़ने वाले भारतीय चौकियां 489, 904, 485, 483, 843, 437, 480, पीली, पोना, नोल, शेर, नंदा, सोनागली, पतरी, साबरगली में लगातार गोलाबारी हुई है । भारत की सेना की ओर से भी इस गोलाबारी का माकूल जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की जा गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 किलोमीटर तक सुनाई दे रही हैं आवाजें

मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान सेना की ओर से मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई से सोनागली के सभी भारतीय अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हुई है । जिसका भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा गया  है। पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार से कुछ मकानों को नुकसान होने की खबर आ रही है । हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है । 

इस बीच पाकिस्तान की तरफ से कुछ मोर्टार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गिरने की समाचार प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। गोलाबारी इतनी तेज थी कि 30 किलोमीटर के इलाकों में भी आवाजें साफ सुनाई दे रहीं थीं । 

मनकोट सेक्टर से बलनोई के सोनगली के बीच की कुल दूरी करीब 48 किलोमीटर है । इस इलाके में भारतीय सेना की कुल 15 चौकियां हैं जिनपर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी हुई है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें