फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक सर्जिकल स्ट्राइक की है यदि सबूत चाहिए तो दूसरी भी होगी'

Wed, 05 Oct 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार के वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने पाकिस्तान से कहा कि एक सर्जिकल स्ट्राइक की है यदि सबूत चाहिए तो दूसरी भी होगी। कस्बे में एक कार्यक्रम के बाद के पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ताकतवर देश है, वह हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। कोई भी भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।
विज्ञापन


दोनों देशों की सीमा पर बने तनाव पर पीडीपी के मंत्री जुल्फकार अली  ने कहा कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है। जंग में केवल तबाही है। भारत दुश्मन की किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान निकालें। उन्हें उम्मीद है कि सीमा पर शीघ्र ही शांति होगी।

उनकी सरकार के लिए शांति भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रियासत के लोगाें के लिए काफी योजनाएं तैयार की हैं, जिन्हें समय समय पर लागू किया जा रहा है। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए। लाल सिंह ने ये बयान उस समय दिया है जब देश के कई राजनेताओं ने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट

पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान और नवाज शरीफ एक ओर भारत को सीमा पर तनाव का दोष दे रहे है वहीं दूसरी ओर पाक सेना के जवान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं ।  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 18 बार भारतीय सेना की चौकियों पर फायरिंग कर चुका है ।   बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारी गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है । पाकिस्तान से हो रही ये फायरिंग अब तक जारी है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें