फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केरन सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Sat, 22 Dec 2018 09:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सेना की तरफ से शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने टिप्पर और रवाटा पोस्ट से सेना की चांदनी पोस्ट पर छोटे हथियारों से फायरिंग की। 
विज्ञापन


सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने सुबह करीब 11 बजे भारतीय सेना की पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी, जो लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही। 

इससे पहले शुक्रवार को भी कुपवाड़ा में एलओसी से सटे जमगुंड इलाके में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की 2/8 जीआर पोस्ट को निशाना बनाया था। इस दौरान सेना के दो जेसीओ स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें