फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में 2936 बार पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, नए साल में भी हर दिन हो रही गोलीबारी

Tue, 08 Jan 2019 11:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में साल 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर का एलान हुआ था, लेकिन यह अलग बात है कि पड़ोसी मुल्क ने इस पर अमल नहीं किया। बीता वर्ष इस बात का प्रमाण है। पंद्रह साल में सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन 2018 में हुआ।
विज्ञापन


साल 2018 में पाकिस्तान ने 2936 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। इसें 250 से अधिक नागरिक घायल हुए और 61 लोगों की जान चली गई। हर रोज औसत आठ मामले सीजफायर उल्लंघन के हुए हैं। 2017 की तुलना में 2018 में तीन गुना ज्यादा सीजफायर तोड़ा गया।

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर मंगलवार सुबह पुंछ जिला के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। बीएसएफ ने भी पाक सेना के इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया। हालांकि, अभी तक इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सोमवार की देर रात भी अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले रविवार की रात रामगढ़ सेक्टर में संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने फायरिंग की थी। पाकिस्तान के नापाक इरादे को भांपते हुए आईबी पर रविवार से सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
 
पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार की रात लगभग 10 बजे अरनिया में पित्तल पोस्ट पर फायरिंग की।  छोटे हथियारों से पोस्ट पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसका पोस्ट पर तैनात जवानों ने भी जवाब दिया। देर रात को की गई फायरिंग से क्षेत्र के लोग काफी दहशत में आ गए। माना जा रहा है कि सीमा पार कोई संदिग्ध हरकत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से कवर फायर किया गया है। 

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आईबी पर लांचिंग पैड पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। आतंकियों के एक दल को सीमा के करीब देखा गया है। इसमें 4-5 आतंकी शामिल हैं और यह पाकिस्तान के शकरगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों की ओर से गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई है। इसी के मद्देनजर जैश के आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए लांचिंग पैड पर तैयार रखा गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें