भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- फोटो : File Photo
जमात उद दावा के मुखिया और मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद पर शिकंजा कसने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पिछले दिनों अपने नापाक इरादों पर मिले जवाबों के बाद भी न मानने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत से सटी एलओसी पर गोलाबारी की है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से राजोरी और पुंछ जिलों से सटी नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के केजी सेक्टर और मनकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। पाक की गोलाबारी के दौरान एक स्थानीय महिला के घायल होने की खबर है जिसे इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है।