फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कुलगाम में सेना ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन

Mon, 05 Jun 2017 12:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना के जवानों का सर्च आपरेशन जारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद सेना द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया है। जानकारी के अनुसार सेना को कुलगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाग सेना द्वारा अर्धसैनिक बल और जेएंडके पुलिस के जवानों के साथ गहन तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेना के सर्च आपरेशन के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स,जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी औऱ सीआरपीएफ के जवान भी संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। इसी आपरेशन के दौरान इलाके में हिंसा भड़कने की खबरें हैं।

जानकारी के मुताबिक कुलगाम में सर्च आपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें