कश्मीर घाटी में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों पर सीआरपीएफ ने चिंता जताते हुए इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। मुठभेड़ स्थलों पर स्थानीय नागरिकों की ओर से पथराव की बढ़ रही घटनाएं भी चिंताजनक हैं।
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप सिंह ने मुठभेड़ स्थल से लोगों से दूर रहने की अपील की है। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं, एक तो पड़ोसी देश की ओर आतंकवाद को बढ़ावा देना और दूसरा स्थानीय युवाओं को बहकावे में लाना।
इसके चलते स्थानीय युवा भारी संख्या में युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं। पाकिस्तान लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठे प्रचार के माध्यम से युवाओं को गुमराह कर रहा है।