फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दबोचा गया 10 लाख का इनामी हिजबुल कमांडर

Sat, 01 Apr 2017 12:45 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी आमिर नबी वागे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसएमएचएस अस्पताल में किडनी के इलाज के सिलसिले में पहुंचे हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। उपचुनाव के ठीक पहले आतंकी की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त आमिर नबी वागे के तौर पर हुई है, जो दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा के गोरिवन का रहने वाला है। ए प्लस कैटेगरी का यह आतंकी हिज्ब का अनंतनाग जिले का कमांडर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सीआईडीविंग को आतंकी के इलाज के सिलसिले में एसएमएचएस अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद योजना बनाकर उसे धर दबोचा गया। हालांकि, चर्चा है कि आतंकी ने समर्पण किया है, लेकिन इस पर पुलिस ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर भी हंगामा, रेल सेवा प्रभावित

कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
अलगाववादियों के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में पहुंचे युवकों ने रावलपोरा-वानबल इलाके के करीब से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इसके चलते काफी समय तक रेल सेवा प्रभावित रही।

ट्रैक को क्लियर करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद काफी समय तक वह सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते रहे, लेकिन बाद में अतिरिक्त बल को बुलाकर उन्हें ट्रैक से खदेड़ा गया। इसके बाद रेल सेवा बहाल की गई। 

रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर एके जैन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। जितनी देर प्रदर्शन जारी रहा तब तक रेल सेवा रोकी रखी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें