फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Tue, 27 Aug 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान और पाक सेना की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पाक सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन

 
इससे पहले सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  

यह भी पढ़ेंः जानिए उस मुजफ्फराबाद के बारे में जिसको लेकर बिलावल भुट्टो ने जताई चिंता, पाक को सता रहा डर!
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।

यह भी पढ़ेंः गजब गुलमर्ग...खूबसूरती ऐसी जो मन मोह ले, हसीन वादियों में बढ़ने लगी रौनक, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें