फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने सरहद पर तैनात जवानों को निशाना बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना ने साजिश रची है। एलओसी और आईबी पर तैनात सीआरपीएफ, बीएसएफ, भारतीय सेना, राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा बल पाकिस्तानी सेना के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पाक सेना, पाक रेंजर और अन्य सुरक्षा बलों पर दबाव बनाया गया है। यहीं नहीं, आतंकी संगठनों पर दबाव बनाकर कहा गया है कि उनके हमले भी भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए होने चाहिए।

कुछ दिन पहले गुरदासपुर के दीनानगर में हुआ हमला और पुंछ में एलओसी पर शहीद हुए जवान की घटनाएं भी पाकिस्तान की इस नापाक साजिश का हिस्सा थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

बैट टीम की सक्रियता बढ़ाई

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि 17 जुलाई को पाकिस्तानी सेना ने सियालकोट में बैठक की। इसमें पाक रेंजर, पाक सेना और पाकिस्तान की अन्य सुरक्षा एजेंसियों एवं सुरक्षा बल शामिल रहे। आतंकी संगठनों को घुसपैठ करने के लिए पूरा समर्थन देने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तान की बार्डर एरिया टैक्टिकल (बैट) की सक्रियता बढ़ा दी गई है। एलओसी और आई बी पर आतंकी लांचिंग पैड पर बैठे हुए हैं, इन्हें हर हाल में घुसपैठ कराने की कोशिश है। आतंकियों को घुसपैठ करने के बाद सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कहा गया है।

खुफिया एजेंसियों के इनपुट कहते हैं कि आने वाले दो महीने तक लगातार आईबी और एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने के प्रयास किए जाएंगे।

200 से अधिक आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश है। भारतीय सेना पर बैट हमला और फिदायीन हमले करने की कोशिश रहेगी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें