फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के दूसरे दिन भी हिंसा, शहर में धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स मुद्दे पर शनिवार को दूसरे दिन भी बवाल जारी रहा। कई स्थानों पर हिंसा के साथ ही पथराव की घटनाओं के बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान तीन पुलिस कर्मियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जम्मू तथा सटे इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी (इंचार्ज) राजीव पांडे के अनुसार अलग-अलग थानों में लगभग दो दर्जन लोगों को हिंसक वारदातों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।

सुबह बारिश के बावजूद जम्मू बंद की गर्माहट में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई। पुलिस प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी थी, ताकि प्रदर्शनकारी उन क्षेत्रों में न जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सुबह कोर्ट परिसर से रैली निकालकर पुराने शहर की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अंबफला में रोक लिया। इससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले। इस दौरान ज्यूल में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। इसमें बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा को भी डंडे पड़े।

इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और गुम्मट, इंदिरा चौक, शालामार चौक, परेड में नाके तोड़ते हुए जबरन पुराने शहर पहुंच गए। दोपहर बाद गांधीनगर जाते समय प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बिक्रम चौक पर रोक लिया। यहां वे नाका तोड़ते हुए गांधी नगर अस्पताल तक पहुंच गए।

यहां भी प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई और हालात अनियंत्रित होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे अस्पताल के सामने भगदड़ की स्थिति बन गई। एक व्यक्ति के हाथ में आंसू गैस का सेल फटा, जिससे वह घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें