उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान और उसके समर्थक अलगाववादी लोकसभा उपचुनाव में खलल डालने के लिए कश्मीर में हालात खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
युवाओं को पत्थरबाजी के लिए उकसाया जा रहा है। राज्य सरकार और सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और उम्मीद है कि जनता भी विधानसभा चुनाव की तरह मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर पाक परस्तों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
भाजपा के एमएलसी पद के उम्मीदवारों के बुधवार को नामांकन भरने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और अलगाववादी नहीं चाहते कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र पांव जमाए। इसलिए जब भी चुनाव का समय आता है, हालात खराब करने की कोशिश होती है। हालांकि उन्होंने कहा कि जनता लोकतंत्र को मजबूत करती रही है और इस बार भी करेगी।