फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट का चैंपियन बना यूपी

Wed, 29 Mar 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में कर्नाटक को और महिला में जम्मू कश्मीर को हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
25वीं फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब यूपी ने अपने नाम किया है। उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीते। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में कर्नाटक को और महिला वर्ग में जम्मू कश्मीर को हराया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कर्नाटक 79 रन ही बना सकी। यूपी ने कर्नाटक को सात रन से हरा दिया। यूपी के गोविंद पटेल ने 35 रन बनाए।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने जम्मू एंड काश्मीर को 30 रन से पराजित किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने आठ ओवर में 95 रन बनाए। वुमैन ऑफ द मैच रहीं शफाली साहू ने 45 रन बनाए। जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 65 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर महिला वर्ग में और कर्नाटक की टीम पुरुष वर्ग में उपविजेता बनी। कर्नाटक की महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम को तीसरा स्थान मिला। 

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पुरुष-जयराम जाधव (कर्नाटक), महिला- मीनाज (जम्मू एंड काश्मीर), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पुरुष -जगदीश (कर्नाटक), महिला -पद्मश्री (कर्नाटक), मैन ऑफ द सीरीज- अभिषेक (यूपी), वुमैन ऑफ द सीरीज- शेफाली (यूपी) रहीं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रवींद्र जायसवाल और डॉ. अशोक राय ने पुरस्कार वितरित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें