पाकिस्तानी सेना ने एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मेंढर के बलनोई सेक्टर में शुक्रवार को गोलाबारी की। हालांकि इसमें किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
सीमावर्ती इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि बलनोई सेक्टर में ग्रिफ की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान पाकिस्तान की कैमल पोस्ट से 655 मुजाहिद की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।
इस दौरान भारतीय क्षेत्र के 471 और 472 पोस्टों को निशाना बनाया गया। हालांकि सैन्य प्रवक्ता ने इस तरह की घटना से इंकार किया है।
उल्लेखनीय है कि लाइन आफ कंट्रोल पर मेंढर सेक्टर हमेशा पाकिस्तान के निशाने पर रहता है। जरा सी हलचल के बाद वहां गोलाबारी शुरू हो जाती है। घटना के बाद सीमांत इलाकों में भय बना हुआ है।