फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आईबी पर पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में फिर की गोलाबारी

Sun, 18 Oct 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
विज्ञापन
International Border
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात को भी साढ़े नौ बजे से लेकर शनिवार तड़के पांच बजे तक पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से साढे़ सात घंटे लगातार भारतीय इलाकों में गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी पोस्ट को निशाना बनाने के साथ रिहायशी इलाके में भी गोले बरसाए। 

विज्ञापन


गोलीबारी में मनियारी गांव में नाई का काम करने वाले दरबारी लाल के खोखे को गोलियां लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

पाकिस्तान आईबी पर लगातार गोलाबारी कर यहां चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। वीरवार रात को की गई गोलाबारी में मनियारी गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें