रामबन। बनिहाल उपमंडल की खडी तहसील के तरना क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर छह भेड़ों को मार डाला। स्थानीय चौकीदार अब्दुल रशीद ने बताया कि खडी तहसील के तरना क्षेत्र में एक तेंदुआ शनिवार सुबह मोहम्मद चोपन के पुत्र अली मोहम्मद चौहान के मवेशी शेड में घुस गया और छह भेड़ों को मार डाला उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन्यजीव विभाग को सूचित कर दिया गया है। खडी के तरना, तरगाम बुजला, लबाल्टा और अन्य क्षेत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियों के कारण लोग डर के साये में जी रहे हैं। उनके अनुसार शाम के बाद घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन्यजीव विभाग से इसका संज्ञान लेते हुए गरीब जमींदारों के पशुधन के नुकसान की भरपाई करने की अपील की है। संवाद