फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, घुसपैठ के लिए जंगलों में लगाई आग, पूरे इलाके में सेना हाई अलर्ट पर

Tue, 02 Feb 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मेंढर सेक्टर के जंगलों में पाकिस्तान की ओर से आग लगाई गई है। यह आग बारूदी सुरंगाें की ओर बढ़ रही है। बड़े स्तर पर वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह आग आतंकी घुसपैठ के मकसद से लगाई गई है। पूरे इलाके में सेना हाई अलर्ट पर है। माइन फील्ड (बारूदी सुरंगें) तक आग पहुंचने पर धमाके होते हैं, जिसे पाकिस्तान घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की साजिश रचता रहा है।  

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से उस पार से भड़की आग इस पार के जंगलों तक पहुंच गई। इससे पूरे क्षेत्र में धुएं के गुबार उठने लगे जोकि काफी दूर से दिखाई देने लगे। इस बीच आग के शोले भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः गुलमर्ग में रास्ता भटका ब्रिटिश नागरिक, फिर सेना के प्रयास और अद्भुत आतिथ्य का हुआ मुरीद, कही ये बात    
विज्ञापन


जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से अकसर इस प्रकार आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उस पार से लगाई गई आग से इस तरफ जंगलों और उनमें मौजूद जानवरों के साथ ही नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के पास आग लगाने के पीछे पाकिस्तानी सेना और आतंकियों का हाथ रहता है। ताकि बारूदी सुरंगों को तबाह कर आतंकियों की घुसपैठ को आसान बनाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें