फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर तीसरी बार पाक ने तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी

Wed, 05 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। जिले के केरी सेक्टर स्थित तीन गांवों में पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे। 24 घंटों के भीतर एलओसी पर यह तीसरा सीजफायर उल्लंघन है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब पौने दस बजे केरी सेक्टर के मीठीधारा, बसाली और चिट्टी बकरी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। सीमा पार से पहले छोटे हथियारों और बाद में मोर्टार के गोले दागे गए।

पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। वहीं भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। करीब दो घंटे तक हुई गोलाबारी में कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। दोपहर बाद करीब 12 बजे गोलाबारी थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है सेना'

भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो
सैन्य प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाक गोलाबारी का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना किसी भी स्थिति से निबटने में सक्षम है। किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। ज्ञात हो कि पाक ने सोमवार को एलओसी पर राजोरी और पुंछ जिले में गोलाबारी की थी। राजोरी के बालाकोट सेक्टर और पुंछ के दिगवार इलाके में गोले बरसाए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें