फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी-पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, सैन्य अधिकारी और जवान घायल

Wed, 19 Oct 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजोरी जिले के तरकुंडी और पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की।
विज्ञापन


82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन की जद में एलओसी से सटे कुछ रिहायशी इलाके भी आए।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक सैन्य अधिकारी और एक जवान घायल हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन

इन चौकियों से पाकिस्तान ने की गोलाबारी

मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान अब तक 30 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। 16 अक्टूबर को नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम करीब पांच बजे जिले के तरकुंडी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की। मोर्टार भी दागे गए। इस दौरान सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

तरकुंडी से सटे नैक्का क्षेत्र में भी गोलाबारी की गई। इस क्षेत्र में करीब दस गोले गिरे। देर शाम तक इलाके में किसी के नुकसान की खबर नहीं थी। पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में भी गोलाबारी की। यहां कुछ गोले बालाकोट के रिहायशी इलाके  में भी गिरे। 

पाकिस्तानी सेना की 640 मुजाहिद ने अपनी पीओपी, त्रिकुंडी, बीओपी, एलआईओ पोस्टों से बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाने की कोशिश की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें