बारामूला के हमले की नाकामी से बौखलाया पाकिस्तान अब सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तानी सेना की ओर से आज दिन में दो बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर मोर्टार भी दागे हैं ।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Saujian and Mandi sectors of Poonch(J&K), Indian troops retaliate
— ANI (@ANI_news) October 3, 2016
पाक की ओर से सुबह 10 बजे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पूंछ के शाहपुर सेक्टर में फायरिंग की गई थी जिसके बाद सेना के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया । वहीं दिन मेें दूसरी बार करीब 1 बजे मंडी और साब्जियां सेक्टर में फायरिंग की गई थी । पाकिस्तान के ओर से इस फायरिंग में पूंछ के तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं । इन घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।
3 civilians injured after Pakistan army violated ceasefire at Shahpur sector along LoC in Poonch J&K; visuals from hospital pic.twitter.com/zyB8fv4cgq— ANI (@ANI_news) October 3, 2016
भारत की सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान की ओर से ये आठवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है । इस दौरान भारतीय सेना की ओर से सीमा पार से हुए फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है ।