फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडर बोले: सोशल मीडिया से कश्मीरी युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा पाकिस्तान, नारको टेरर फैलाने की हो रही कोशिश

Mon, 05 Jun 2023 01:03 AM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर

सार

सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से नशीले पदार्थों को धकेलने का प्रयास चिंता का विषय है। यह कश्मीर की भावी पीढ़ी को नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान सोशल मीडिया और नशीले पदार्थों का प्रयोग कर रहा है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, सेना ने शत्रुतापूर्ण तत्वों के इस दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए कई जन-हितैषी पहल शुरू की हैं।

विज्ञापन


सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से नशीले पदार्थों को धकेलने का प्रयास चिंता का विषय है क्योंकि यह कश्मीर की भावी पीढ़ी को नष्ट कर रहा है।

सोशल मीडिया इसमें (कट्टरपंथ) बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यही वह माध्यम है जहां विरोधी बहुत ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं। यहां फर्जी कथाएं गढ़ी जाती हैं। जो लोग थोड़ा कमजोर पड़ते हैं वह इस दुष्चक्र में फंस जाते हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अपने करियर का काफी हिस्सा बिताने वाले जीओसी औजला ने कहा कि सोशल मीडिया के अलावा, जमात-ए-इस्लामी के स्थानीय कार्यकर्ता भी युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


इन दोनों का संयोजन उन्हें (युवाओं को) गलत रास्ते पर आगे बढ़ने और आतंकी तंजीमों का हिस्सा बनकर हथियार उठाने के लिए मजबूर कर देता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें