सेना ने उड़ी सेक्टर में एलओसी पार कर आए एक पीओके नागरिक को शनिवार को पाक सेना को लौटा दिया। पीओके के अमरा सवान का रहने वाला नागरिक दो दिन पहले गलती से सरहद पार कर आ गया था। सेना के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने बताया कि सेना ने पीओके नागरिक को पाक सेना को लौटा दिया। उसे नए कपड़े और परिवार के लिए मिठाई भी दी।
काशिफ बेग 10 और 11 जून की मध्यरात्रि को गलती से इस तरफ आ गया था। सेना ने उसे पकड़कर पाक से संपर्क किया। इसके बाद उड़ी और चकोठी पर हुई फ्लैग मीटिंग में दोनों तरफ की सेनाओं के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें पाक ने काशिफ की पहचान की। पाक सेना ने भारतीय सेना के इस कार्य की सराहना की।