जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह भारत को कमजोर नहीं समझे। सीमा पार आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया गया है कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कश्मीर में हिंसा और बंद करने वाले समझ लें कि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस पर गुलशन ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ गया है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। देश के खिलाफ छद़्म युद्ध को सहन नहीं किया जा सकेगा।
आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने व आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल आपरेशन दोबारा भी किया जा सकता है। सीमा पर भी तनाव है। इसका जवाब देने के लिए देश के जवान सक्षम हैं।