फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नें पुंछ में फिर तोड़ा सीजफायर, ग्रामीण इलाकों में बरसाए गोले

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर जिले में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान शाहपुर सेक्टर के कीरनी, कस्बा और मंधार में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की। इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। हालांकि क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस गोलाबारी के पीछे भी पाकिस्तान सेना की बैट हमले की नापाक कोशिश थी, लेकिन भारतीय सेना के सतर्क रहने से बैट हमले की कोशिश विफल हो गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाक सेना की 59 बलोच रेजिमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों राजा, राजा फारवर्ड और बोधिया से पहले भारतीय सेना की 9 राजपूत रेजिमेंट की अग्रिम चौकियों कीरनी 1, कीरनी 2 और स्नाइपर पोस्ट को निशाना बनाते हुए हलके हथियारों से गोलाबारी शुरू की।

इसके बाद करीब 11 बजे 80 और 120 एमएम मोर्टारों का प्रयोग करते हुए भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस पर भारतीय सेना ने भी जोरदार तरीके से जवाब देना शुरू किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे पाक सेना की ओर से गोलाबारी थमी।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि इससे दो दिन पूर्व पाक सेना ने पुंछ के करमाडा सेक्टर के चक्का द बाग में बैट हमला कर भारतीय सेना के दो जवान शहीद कर दिए थे। एक जवान घायल भी हो गया था। वहीं, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया था। पाक सेना की गोलाबारी पर ग्रामीण बाग हुसैन राठोर का कहना है कि दो दिन बाद ईद है। इस बीच पाक सेना की गोलाबारी कर रही है। इससे हर कोई परेेशान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें