फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में हत्थे चढ़ा घुसपैठ करता पाक नागरिक

Mon, 20 Oct 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर शाम जिले की मेंढर तहसील की कृष्णा घाटी में तैनात सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर पाक अधिकृत क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए एक पाक नागरिक को धर दबोचा। पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक रहीम खान (55) निवासी पलंदरी तहसील पीओजेके के रूप में हुई है।
विज्ञापन


देर रात समाचार लिखे जाने तक पाक नागरिक से सेना पूछताछ कर रही थी। इस बारे में सैन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में घुसपैठ के पूर्व रैकी करने के लिए पाक की ओर से इस व्यक्ति को भेजे जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सेना की कृष्णाघाटी ब्रिगेड के अधीन नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की 3 ग्रेनेडियर के जवानों ने अपनी अग्रिम चौकी मुमताज के पास नियंत्रण रेखा के उस पार से एक व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखे जाने पर घेरा डालकर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


सेना के जवान उसे वहां से अपने मुख्यालय ले आए। सूत्रों के अनुसार सेना द्वारा पकडे़ गए पाक नागरिक के पास से किसी प्रकार का कोई असलाह बरामद नहीं हुआ है। वहीं खुफिया ऐजेंसियों द्वारा इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया पाक नागरिक आतंकियों का गाइड हो सकता हो, जो क्षेत्र में घुसपैठ के पूर्व रैकी करने के लिए इस पार आया हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें