बीएसएफ ने बरामद किया पाक नागरिक का शव
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के 92 बटालियन ने शनिवार को भाग नल्लाह, निकोवाल बॉर्डर आउट पोस्ट थाना खौर के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक का शव बरामद किया।
बीएसएफ ने पाक नागरिक का शव शनिवार रात करीब 11.30 बजे एसपी ग्रामीण, एसएचओ खौर, आईसी पाकिस्तान पोस्ट परगवाल और पुलिस की मौजूदगी में पाकिस्तान पोस्ट परगवाल को सौंप दिया। इससे पहले पुलिस ने जांच के बाद शव को करीब एक बजे दिन में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के मोर्चरी में रखवा दिया था जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक के पास से दो पेंशन पासबुक और 20 रुपये (10 रुपये के दो नोट) पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुए हैं। बरामद किए गए पेंशन पासबुक के जरिए पाक नागरिक की पहचान रहीम बख्श, निवासी गांव पुलवाजवां, सियालकोट पाकिस्तान के रूप में हुई है।