फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak Ceasefire Violation: गोलीबारी से दहशत, सुहागपुर में बंकर में लगी क्लास, अरनिया में कई स्कूल बंद

Fri, 27 Oct 2023 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई। स्कूल के अंदर ही बंकर बनाया गया है। गोलबारी का खौफ नन्हें बच्चों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
बंकर में चल रही कक्षा - फोटो : राजवी सिंह लंगेह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया की आठ पोस्टों पर बीती रात हुई पाकिस्तानी गोलीबारी से लोग दहशत में हैं। चिंता और गुस्से की लकीरें ग्रामीणों के माथों पर साफ देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को अरनिया टाउन में कई स्कूल बंद रहे। स्कूल प्रबंधकों ने आज के दिन बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी। हालांकि शिक्षा विभाग या प्रशासन की तरफ से इसको लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया।

विज्ञापन




उधर, अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई। स्कूल के अंदर ही बंकर बनाया गया है। आज स्कूल में महज पंद्रह बच्चे ही पहुंचे। गोलबारी का खौफ नन्हे बच्चों में भी देखने को मिला। ऐसे में स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बंकर में पढ़ाने का फैसला लिया। सीमा से इसकी सुहागपुर की दूरी करीब दो किलोमीटर है।

गोलीबारी के बाद किसान भी परेशान हो गए हैं। करीब 25 सीमावर्ती पंचायतों में धान की फसल पक कर तैयार है, जिसे काटने की तैयारी है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश की मार से धान की फसल को नुकसान पहुंचा और अब पाकिस्तान की नापाक हरकत उनका बड़ा आर्थिक नुकसान करवा देगी। उनका कहना है कि भारी गोलाबारी के चलते अगले कई दिनों तक बॉर्डर पर किसी प्रकार की मूवमेंट नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा... सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग

ये भी पढ़ें-  Pak Ceasefire Violation: सीमांत के घरों में साफ दिख रहे पाकिस्तान की क्रूरता के निशान, रसोई पर गिरा बम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें